जरूरतमंद बेटी की शादी में फरिश्ता बना लॉर्ड बुद्धा यूथ डॉक्टर गंभीर चैरिटेबल ट्रस्ट ने निःशुल्क कूलर देकर जीता दिल
जौनपुर : समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रहे लॉर्ड बुद्धा यूथ डॉक्टर गंभीर चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बार फिर मानवता और सहयोग की अनूठी मिसाल पेश की। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरसठी विकासखंड के चतुर्भुजपुर (दुलहीबारी) गांव में ट्रस्ट द्वारा एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में निःशुल्क कूलर भेंट कर सामाजिक सरोकार निभाया गया। वहीं बीते दिनों बक्सा विकासखंड के रीठी गांव में भी ट्रस्ट के इस सहयोग से जहां परिवार को बड़ी राहत मिली, वहीं क्षेत्र में संस्था की जमकर सराहना हो रही है। शादी समारोह के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। बेटी की शादी में दिया गया यह सहयोग समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेगा।
स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट के इस मानवीय कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के दौर में ऐसे सामाजिक संगठन ही जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रहे हैं। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर गरीबों, मरीजों और जरूरतमंद परिवारों के लिए किए जा रहे कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अमलेश गंभीर, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार,सभाजीत गौतम, डॉक्टर महेंद्र गौतम ,राजेंद्र प्रसाद प्रजापति, डा नरेंद्र कुमार गौतम ,जितेंद्र माधवन, लाल बहादुर,विनोद कुमार, विपिन आदि लोगों उपस्थित रहे
रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य

No Previous Comments found.