बरसठी पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 8 लोगों को लिया हिरासत में

बरसठी,जौनपुर : जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने शांति भंग की आशंका में आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 8 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में परियत निवासी विजय कुमार गौतम व अनिल कुमार गौतम, राजापुर परियत निवासी आकाश कुमार गौतम, बकिया चोरारी निवासी विजय कुमार गौतम, निगोह निवासी पारसनाथ यादव व सुरेश यादव तथा महमदपुर पट्टी हुलास निवासी श्यामू गौड़ और राजेश गौड़ शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा एवं उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.