सादगी,आत्मीयता और अपनापन प्रधानाचार्य का जन्मदिन बना प्रेरणादायी उत्सव
बरसठी (जौनपुर) : कंपोजिट विद्यालय आदमपुर में मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष सरोज का 54वां जन्मदिन अत्यंत सादगी, आत्मीयता और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं ने केक काटकर प्रधानाचार्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूरा विद्यालय तालियों की गूंज और बच्चों की खुशियों से सराबोर नजर आया।
जन्मदिन समारोह में प्रधानाचार्य सुभाष सरोज ने बच्चों के साथ केक काटा और सभी छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुभाष सरोज ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों का स्नेह और शिक्षकों का सहयोग ही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने और अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश दिया।
समारोह में शिक्षक संदीप सिंह, त्रिभुवन राम, विनोद यादव, मनोज कुमार, राम सजीवन यादव तथा शिक्षिकाएं नीलम सिंह, नेहा रावत, शालिनी गुप्ता और कंचन यादव मौजूद रहीं। वहीं रसोइया फूलकुमारी, सरोजा देवी, गेना, धनीलाल तथा स्थानीय इंद्रमणि यादव सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन विनोद यादव ने किया
कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रधानाचार्य सुभाष सरोज के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। विद्यालय में आयोजित यह सादगीपूर्ण लेकिन भावनात्मक जन्मदिन समारोह बच्चों और शिक्षकों के बीच आत्मीय संबंधों की सुंदर मिसाल बन गया।
रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य
No Previous Comments found.