भक्ति भाव से मनाया गया 23वां विशाल भंडारा एवं शिव जागरण
जौनपुर - शाहगंज महादेव मंदिर परिसर में आयोजित 23वां विशाल भंडारा एवं शिव जागरण भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर देर रात तक भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा। शिव जागरण में दूर-दराज से पहुंचे कलाकारों ने अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों और शिव महिमा से जुड़े गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा।
आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक भंडारा और भक्ति संगीत का सिलसिला चलता रहा। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं,कलाकारों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
रिपोर्टर - दीपक सिंह
No Previous Comments found.