भाऊपुर पुलिस चौकी पर धूमधाम से मनाया जा रहा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

नेवढ़िया - नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भाऊपुर चौकी परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। चौकी परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाने की तैयारी में पुलिसकर्मी जुटे हुए हैं। चौकी प्रभारी सुग्रीव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था। इसी धार्मिक एवं पौराणिक महत्व को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जन्माष्टमी को लेकर चौकी परिसर में विशेष सजावट की जा रही है। पुलिसकर्मी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जुटे हैं। परिसर में साफ-सफाई, सजावट, पूजा स्थल की व्यवस्था सहित अन्य तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। पर्व को लेकर पुलिसकर्मियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस आयोजन में हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल संजय यादव, कांस्टेबल तेजबहादुर, कांस्टेबल सूरज मद्धेशिया, कांस्टेबल अक्षय सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद रिजवान समेत चौकी के सभी पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

चौकी प्रभारी ने कहा कि धार्मिक पर्व लोगों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर सभी के सुख-समृद्धि और शांति की कामना की जाएगी। भाऊपुर चौकी में आयोजित होने वाले इस जन्मोत्सव को लेकर आसपास के लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है।

रिपोर्टर - सोनू गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.