श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद पंडालों पर पहुंचकर संपन्न हुई शोभायात्रा
शाहगंज - जौनपुर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में विभिन्न स्थानों पर सजे पंडालों से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों से सजे पंडालों से निकली शोभायात्रा ने नगर का भ्रमण किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा के दौरान नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा में पंडालों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता डीजे की धुन पर झूमते हुए नजर आए। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। नगर भ्रमण के बाद सभी शोभायात्राएं अपने-अपने पंडालों पर पहुंचीं, जहां धार्मिक कार्यक्रमों के साथ आयोजन संपन्न हुआ।
रिपोर्टर - दीपक सिंह
No Previous Comments found.