फूड विभाग के छापे से जफराबाद बाजार में मचा हड़कंप

जौनपुर - फूड विभाग को लगातार मिलावट की  शिकायत मील रही थी  जिसको लेकर फूड विभाग ने अधिकारियों द्वारा जफराबाद कस्बे में छापेमारी किया. छापेमारी की सूचना मिलते ही पूरे बाजार में  हड़कंप मच गया है. उसके बाद सभी दुकानदार अपनी दुकान  बंद कर फरार हो गये प्राप्त जानकारी के अनुसार फूड विभाग द्वारा कस्बे में फूड इंस्पेक्टर विनोद यादव द्वारा अपनी टीम के साथ छापेमारी किया जिसमें शिवाला मंदिर स्थित अनरसा  की दुकान से तेल का सेम्पल,प्रेम डेरी से दूध पनीर और मिष्ठान भंडार से जलेबी और गजोधर मिष्ठान भंडार से बेसन का लड्डू  का सैंपल लिया गया. ज़ब इसकी भनक बाजार में लगी तो सारे मिलावट करने वाले दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए 

उक्त मार्केट में डेयरी संचालक द्वारा भारी मात्रा में मिलावटी पनीर दूध खोवा बेची जाती है    जितने भी मिठाई की दुकान है उसमें भी अधिक मात्रा में मिलावटी खाद्य सामग्री बेची जा रही है जिसकी शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग द्वारा शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उक्त कार्रवाई किया गया है

रिपोर्टर - शशिकांत मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.