जौनपुर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण
जौनपुर - माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खड़िया के दिशा-निर्देशन में, प्रधानाचार्य प्रो. डा0 आर.बी. कमल एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 डा0 ए0ए0 जाफरी के मार्गदर्शन में विभिन्न जनसेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जौनपुर, लायन्स क्लब मेन जौनपुर, अतुल्य ट्रस्ट जौनपुर, ब्लड सेंटर जिला चिकित्सालय जौनपुर, एवं रोटरी क्लब जौनपुर ंके सहयोग से उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के नवसंचालित ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सकों, छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज द्वारा नशा मुक्ति एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार तथा विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य श्री बृजेश सिंह प्रिंशु एवं जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन की गरिमामयी उपस्थिति से हुआ।
माननीय मंत्री जी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके माध्यम से आमजन को मिल रहे लाभों पर प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य श्री बृजेश सिंह प्रिंशु ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के बारे में जानकारी देते हुए सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’ एवं सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के जिला संयोजक अजय सिंह द्वारा मेडिकल कॉलेज के विभिन्न इमरजेंसी वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इस अवसर पर मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी भी ली गई। कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी श्री अजय कुमार अम्बष्ट भी उपस्थित रहें। प्रधानाचार्य प्रो. आर.बी. कमल ने कहा कि चिकित्सा सेवा मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस एवं 25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से रक्तदान, नशामुक्ति जागरूकता एवं मरीजों के बीच फल वितरण जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करना हैभाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति के गरिमामयी उपस्थिति में 5000 दीपों से जगमगाया मेडिकल कॉलेज परिसर
इस अवसर पर सभी
कार्यक्रम में सहयोगी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जौनपुर के सचिव, डा0 मनोज वत्स, शैलेन्द्र कश्यप,रवि सिंह,सौरभ सिंह, लायन्स क्लब मेन जौनपुर के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, मो.मुस्तफा अतुल्य ट्रस्ट जौनपुर से उर्वशी सिंह, ब्लड सेंटर जिला चिकित्साल्य जौनपुर के डा0 सैफ हुसैन खान के गाइडेंस में आये चिकित्सक व टेक्नीशियन, रोटरी क्लब जौनपुर के श्री शिवासु श्रीवास्तव, श्री रविकान्त जायसवाल, श्री श्याम वर्मा एवं उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के पैथोलाजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 आशुतोष सिंह व डा0 विकास श्यामराज सिंह तथा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा शिक्षक प्रो0 रूचिरा सेठी, प्रो0 तबस्सुम यासमिन, श्री अतुल चौधरी, डा0 विनोद कुमार, डा0 जितेन्द्र कुमार डा0 सरिता पाण्डेय, डा0 ममता, डा0 विनोद वर्मा, डा0 अरविन्द पटेल, डा0 ले0 कर्नल सी0बी0एस0 पटेल, डा0 पलास रत्ना, डा0 बृजेश कन्नौजिया, डा0 रेनू, डा0 प्रतिभा सिंह, डा0 अवधेश गुप्ता, डा0 जयन्त शर्मा, डा0 संदीप सिंह एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा संबंधित गण उपस्थित रहे
रिपोर्टर - शशिकांत मौर्य
No Previous Comments found.