नौ दिन पूजा-अर्चना के बाद नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई

मड़ियाहूं (जौनपुर) :  तहसील क्षेत्र के सिरौली ग्राम पंचायत में नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चे श्रद्धालु के रूप में शामिल हुए। माता रानी की विदाई के समय माहौल भक्तिमय और भावुक नजर आया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए गांव में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना में लीन रहे भक्तों के लिए विदाई का पल भावुक कर देने वाला रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी से सभी ग्रामवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने और परिवारों में सुख-शांति की प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा।

इस मौके पर मनीष पाठक, नन्हे प्रजापति सागर, भोला प्रजापति, चंदन शर्मा, मोनू दुबे, प्रकाश यादव, सुरेश गुप्ता, मन्नू प्रजापति, बबलू प्रजापति और दीना शर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

नवरात्र के दिन कब बीत जाते हैं, पता ही नहीं चलता

आयोजक नन्हे प्रजापति सागर, अवधेश प्रजापति और अरविंद यादव ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना में नवरात्र के नौ दिन कब बीत जाते हैं, इसका पता ही नहीं चलता। माता रानी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और समर्पण ही इस आयोजन की विशेषता है। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।

रिपोर्टर : सोनू गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.