'भारत रत्न' डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
झालावाड़ - श्रीमती वसुंधरा राजे जी के नेतृत्व में हमारा संकल्प रहा है— 'एक ही नारा, एक ही लक्ष्य: हर चेहरे पर मुस्कान' ओर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। बाबासाहेब के सिद्धांतों पर चलते हुए हम समाज के हर वर्ग को साथ लेकर समरस राजस्थान और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। बाबासाहेब के सामाजिक न्याय और समानता के आदर्शों को आत्मसात करते हुए, यशस्वी सांसद श्री दुष्यंत सिंह जी अपनी पदयात्रा के माध्यम से गाँव-गाँव पहुँचकर सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं। सांसद श्री दुष्यंत सिंह जी द्वारा अंत्योदय का लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना, हर वर्ग का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना हे। आइए, बाबासाहेब की जयंती के इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर एक समरस, शिक्षित और सशक्त समाज बनाने का संकल्प लें।
रिपोर्टर - रमेश चंद्र शर्मा


No Previous Comments found.