गीता ज्ञान प्रतियोगिता में आरोही मिस्त्री ने जिले का नाम किया रोशन
झाबुआ : वीर भारत न्यास की ओर से आयोजित गीता ज्ञान प्रतियोगिता में झकनावदा की होनहार छात्रा आरोही मिस्त्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान तथा प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर आरोही मिस्त्री को इंदौर के रविंद्र भवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में न्याय के सचिव श्रीराम तिवारी द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आरोही मिस्त्री पीएमश्री विद्यालय झकनावदा में कक्षा 9वीं की छात्रा हैं। उनकी इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ-साथ माता-पिता का मार्गदर्शन एवं शिक्षकों का सतत सहयोग अहम भूमिका निभाता रहा।
माता-पिता और शिक्षकों की मेहनत लाई रंग
आरोही के माता-पिता ने पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और धार्मिक ज्ञान की शिक्षा देकर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने नियमित अभ्यास, विषय की गहराई से समझ और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए निरंतर मार्गदर्शन किया।
विद्यालय परिवार में हर्ष
छात्रा की इस उपलब्धि पर प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया,शिक्षक नारायण दास, शिक्षक हेमेंद्र कुमार जोशी, शिक्षक श्रीकांत यादव,शत्रुघ्न मालवीय,संदीप पाटीदार,पार्वती चौहान,कैलाश कटारा,सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी आरोही की सफलता को मेहनत, संस्कार और शिक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।आरोही मिस्त्री की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।
रिपोर्टर : मनीष कुमट


No Previous Comments found.