नेत्र दानी परिवार का रोटरी अलंकरण से सम्मान
झाबुआ : मेघनगर राजेश प्रजापति अमन कंगन स्टोर महेश प्रजापति उद्योगपति एवं रोटरी क्लब अपना के पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रजापति सरकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष की मातुश्री का लंबी बीमारी के चलते दिनांक 29 अप्रैल को निधन हो गया। निधन के पश्चात बेटो को रोटरी क्लब के भरत मिस्त्री द्वारा नेत्रदान के लिए प्रेरित करने पर उनके पुत्र राजेश महेश एवं गणेश प्रजापति की सहमति से नेत्रदान किया था आज शोक निवारण कार्यक्रम पर गुणानुवाद सभा आयोजित कि जिसमें रोटरी क्लब द्वारा नेत्रदानी नाथी बाई प्रजापति परिवार के तीनों बेटों को शाल व माला पहनाकर एवं रोटरी अलंकरण से सम्मानित किया इस सम्मान से उपस्थित जन समुदाय को प्रेरणा मिलेगी। शोक निवारण कार्यक्रम एवं गुणानुवाद सभा में नगर के एवं समाज के गणमान्य बंधुओ ने नेत्रदान महादान की प्रशंसा करते हुए सभा में उपस्थित जनों को नेत्रदान हेतु प्रेरक उद्बोधन से प्रेरित किया रोटेरियन विनोद बाफना ने बताया की इच्छुक व्यक्ति नेत्रदान या देहदान करना चाहता है तो रोटरी क्लब अपना मेघनगर के भारत मिस्त्री से संपर्क करके संकल्प पत्र भरवा सकते हैं नेत्रदान या देहदान की जो भी प्रक्रिया होगी वह रोटरी क्लब द्वारा की जावेगी। अवसर पर रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान विनोद बाफना मांगीलाल नायक पंकज रांका जयंत सिंघल चंदनबाला शर्मा माया शर्मा भरत मिस्त्री आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन विनोद बाफना ने किया एवं आभार प्रजापति परिवार से महेश प्रजापति ने किया।
रिपोर्टर : मनीष कुमट

No Previous Comments found.