कुमट व जोशी ने कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट से की मुलाकात, रखी महत्वपूर्ण मांगें

झाबुआ : जिले में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। पैरा बोसिया खिलाड़ी अभिषेक जोशी, मनीष कुमट, संजय व्यास,शुभम राठौड़, शौर्य मिस्त्री ने कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट से मुलाकात कर इस विशेष खेल को जिले में बढ़ावा देने के लिए चर्चा की और कई आवश्यक मांगें रखीं।

पैरा बोसिया अंतरराष्ट्रीय स्तर का पैरालंपिक खेल है

मुलाकात के दौरान अभिषेक जोशी ने बताया कि पैरा बोसिया अंतरराष्ट्रीय स्तर का पैरालंपिक खेल है, लेकिन जिले में इसकी जानकारी और संसाधनों की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा उचित सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, तो जिले के दिव्यांग खिलाड़ी भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

अभिषेक व कुमट ने कलेक्टर के समक्ष प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखीं

जिले में पैरा बोसिया के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना,खिलाड़ियों के लिए बॉल्स, रैम्प और अन्य खेल सामग्री उपलब्ध कराना,कोचिंग और प्रशिक्षकों की नियुक्ति,जिला एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन,दिव्यांग खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता एवं प्रोत्साहन आदि मांगे रखी।

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने खिलाड़ी की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने खिलाड़ी की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि प्रशासन स्तर पर इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

प्रशासनिक सहयोग मिला, तो झाबुआ जल्द ही पैरा बोसिया जैसे खेलों में अपनी अलग पहचान बना सकता है

इस पहल से जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों में नई उम्मीद जगी है। खेल प्रेमियों का मानना है कि यदि प्रशासनिक सहयोग मिला, तो झाबुआ जल्द ही पैरा बोसिया जैसे खेलों में अपनी अलग पहचान बना सकता है।
स्थानीय खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ठोस कदम उठाकर इस दिशा में कार्य शुरू किया जाए, ताकि दिव्यांग खिलाड़ियों को उचित मंच मिल सके।

रिपोर्टर : मनीष 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.