स्वास्थ्य विभाग की खिड़की के पत्थर से कांच तोड़ने वाला निकला विभाग का ही कर्मचारी

झकनावदा - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही थीं, आखिरकार पुलिस ने तीन दिन के भीतर आरोपी को ढूंढ निकाला। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि अस्पताल में दहशत फैलाने वाला कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग का ही एक कर्मचारी निकला। झकनावदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार रात हुई पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। अस्पताल की नई बिल्डिंग की 5 से 6 खिड़कियों के कांच पत्थर मारकर फोड़ दिए गए थे, जिससे अस्पताल स्टाफ और मरीजों में डर का माहौल बन गया था।

घटना को लेकर करवाई थी लिखित शिकायत दर्ज

“घटना के बाद अस्पताल के प्रभारीचिकित्सक डॉ.शोभित शुक्ला द्वारा चौकी झकनावदा में चौकी प्रभारी शैलेंद्रसिंह सिसोदिया को लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई थी । सिसोदिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और महज तीन दिन के भीतर आरोपी को ढूंढ निकाला।”

खुलासे से हर कोई हो रहा हैरान

 जांच में जो खुलासा हुआ उसने सभी को चौंका दिया। अस्पताल में दहशत फैलाने वाला आरोपी कोई कोई बाहरी असामाजिक तत्व नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग का ही साफ़ई कर्मचारी प्रवीण चारण निकला। जानकारी के अनुसार आरोपी ने रात के अंधेरे में अस्पताल परिसर में पत्थरबाजी कर नई बिल्डिंग की खिड़कियों के कांच तोड़े थे। इससे पहले भी अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस के कांच तोड़ने की घटनाएं सामने आ चुकी थीं। घटना के बाद तुरंत पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्रामीणों एवं चिकित्सक के कहने पर सीसी टीवी कैमरे में चेक किया गया जिसमें पुलिस ने आरोपी को चिन्हित किया गया जिसमें आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है और उसे एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

रक्षक ही बन बैठा भक्षक

जिस अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और सेवा की जिम्मेदारी होती है, वहीं का एक कर्मचारी इस तरह की घटना में शामिल निकले, तो यह पूरे स्वास्थ्य विभाग के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है । सीसी टीवी फुटेज मे प्रवीण चारण के साथ एक  महिला  देखी जा रही हैं। चौकी प्रभारी शैलेंद्रसिंह सिसोदिया ने कहा कि आगे की कार्रवाई जारी है और पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

रिपोर्टर - मनीष कुमुट 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.