कुंभाखेड़ी में रामपाल समर्थकों के कार्यक्रम को लेकर विवाद
झाबुआ - जिले की ग्राम पंचायत कुंभाखेड़ी गांव में रविवार को उस समय विवाद की स्थिति निर्मित हो गई जब रामपाल महाराज के अनुयायियों द्वारा लगाए गए तंबुओं और आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम का कुंभाखेड़ी के समस्त ग्रामीणों एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि कार्यक्रम के संबंध में स्थानीय स्तर पर पर्याप्त जानकारी एवं सहमति नहीं ली गई थी।
ग्रामीणों एवं बजरंग दल ने किया आयोजन का विरोध
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का विरोध करते हुए तंबू हटाने की मांग की। कुछ समय तक दोनों पक्षों के बीच चर्चा और बहस का दौर चला। बाद में स्थिति को देखते हुए रामपाल महाराज के अनुयायियों ने अपने तंबू समेट लिए और वहां से रवाना हो गए।
धार्मिक परंपराओं और स्थानीय मान्यताओं के अनुरूप आयोजित किया कार्यक्रम
विरोध करने वालों का कहना है कि वे अपनी धार्मिक परंपराओं और स्थानीय मान्यताओं के अनुरूप ही कार्यक्रमों के आयोजन के पक्षधर हैं। चौकी प्रभारी सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त जानकारी अनुसार यह आयोजन बिना अनुमति लिए बालू उर्फ बलराम पिता तोलचंद्र निनामा निवासी कुंभाखेड़ी द्वारा करवाया जा रहा है। जिसका ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया और आयोजन विफल कर दिया।
चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को किया काबू
घटना के दौरान क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। चौकी प्रभारी सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया, आरक्षण राजू मुवेल की निगरानी में स्थिति सामान्य बनी रही। ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसे मामलों में प्रशासन से पूर्व अनुमति और स्पष्ट जानकारी सुनिश्चित करने की मांग की है। इनका कहना है राम धर्म नहीं अपनाते ओर राम धर्म का विरोध करने वाली संस्था हमारे गांव में बिना सहमति से आयोजन कर रही थी। हम इनका आयोजन गांव में नहीं होने देंगे और इस आयोजक हम ग्रामीणजन विरोध करते है।
संजय टिपोलिया कुंभाखेड़ी ग्रामीण।
हमे ग्राम पंचायत कुंभाखेड़ी से ग्रामीण रामा निनामा से सूचना मिली कि कुंभाखेड़ी में कुछ विधर्मी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कोई बड़े आयोजन के माध्यम से सनातन धर्म विरोधी गतिविधियों का प्रचार प्रसार कर रहे है तो हम समस्त बजरंग दल के कार्यकर्ता कुंभाखेड़ी पंहुचे तो यह देखा को यह जो गतिविधियों को चलाया जा रहा था तो हमने ग्रामीणों ओर हमारे कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के विशेष सहयोग से रामपाल समर्थकों को कुंभाखेड़ी से तंबू निकलवाकर रवाना करवाया। ओर हम इस प्रकार के आयोजन संचालित नहीं होने देंगे। यह भारत देश हिंदुओं का देश है। बादल प्रजापत बजरंग दल कार्यकर्ता झकनावदा।
रिपोर्टर - मनीष कुमट
No Previous Comments found.