पूज्य महंत रामेश्वर गिरी महाराज को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर
झकनावदा : श्री श्रृंगेश्वर धाम के गादीपति एवं पूज्य संत महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज को श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, काशी (वाराणसी) स्थित इंदर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय महासचिव, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के रूप में कोषाध्यक्ष पद का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर क्षेत्रभर में हर्ष और गौरव का वातावरण है।
समाजसेवा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के कार्यों में सक्रिय है महंत श्री
महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज लंबे समय से धर्म, समाजसेवा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में श्री श्रृंगेश्वर धाम धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। उनकी कर्मठता, संगठन क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए जूना अखाड़ा द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
झाबुआ जिले के लिए गौरव का विषय
उनकी इस नियुक्ति को न केवल श्री श्रृंगेश्वर धाम बल्कि पूरे झाबुआ जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। धर्मप्रेमियों, संत समाज, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महंत जी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
दूरदर्शी नेतृत्व एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी
क्षेत्रवासियों का मानना है कि महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज के अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी। साथ ही समाजहित, लोककल्याण और धार्मिक जागरण के कार्यों को भी नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं ने महंत जी का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। झकनावदा के शैतानमल कुमट, जयंतीलाल कोटड़िया, ओम प्रकाश सेठिया, प्रकाश राठौड़, हेमेंद्र कुमार जोशी, जगदीश बरफा, अरूण शर्मा, पंकज सोनी,नारायण प्रजापत,परीक्षित सिंह राठौर, जितेंद्र राठौड़, अभय कुमार कोठारी,राजेश कांसवा,महेंद्र राठौर, नरसिंह दास बैरागी,शांतिलाल कांसवा,भूपेंद्र सिंह राठौर, मनोहर सिंह राठौर,श्रेणिक कोठारी,राजेंद्र मिस्त्री,फकीरचंद माली, हरिराम पडियार सहित अनेक गुरु भक्तों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री श्रृंगेश्वर महादेव से उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, कीर्ति तथा निरंतर लोककल्याणकारी सेवाओं के लिए आशीर्वाद प्रदान करने की प्रार्थना की है। महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज की यह नियुक्ति निश्चित रूप से धर्म, समाज और संगठन के लिए एक नई उपलब्धि सिद्ध होगी तथा सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
रिपोर्टर : मनीष कुमट
No Previous Comments found.