हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का 68वां स्थापना दिवस

झाबुआ : अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का 68 वां स्थापना दिवस 24 नवंबर 2026, मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश सहित देशभर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश की समस्त शाखाओं में परिषद का ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। परिषद के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर संगठन की गौरवशाली परंपरा, सेवा, संस्कार एवं सामाजिक एकता के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। विश्वपूज्य दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा., परिषद संस्थापक गुरुदेव श्रीमद् विजय यतीन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. एवं पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा. के दिव्य आशीर्वाद तथा पूज्य गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं पूज्य आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा. के मंगल आशीर्वाद से आयोजित स्थापना दिवस समारोह को लेकर परिषद की सभी शाखाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेशजी तलावत की अनुशंसा एवं प्रदेश संगठन प्रभारी श्री रमेशजी धारीवाल, प्रदेश अध्यक्ष श्री रजत मनोहर कावड़िया तथा प्रदेश महामंत्री श्री सिद्धार्थ तलेसरा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश इकाई द्वारा स्थापना दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारियां की गई थीं। प्रदेश इकाई के आह्वान पर जिला संगठन प्रभारियों, शाखा पदाधिकारियों एवं परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजन समन्वयकों के साथ मिलकर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न करवाए।उल्लेखनीय है कि वर्ष 1959 में परिषद के संस्थापक पितांबर विजेता एवं व्याख्यान वाचस्पति परमपूज्य श्रीमद् विजय यतीन्द्र सूरीश्वरजी महाराज साहब ने धर्म, सेवा, संस्कार एवं संगठन के पवित्र उद्देश्यों को लेकर परिषद की स्थापना की थी। वहीं परमपूज्य पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराज ने अपने पावन मार्गदर्शन, वात्सल्य एवं आशीर्वाद से परिषद को पोषित-पल्लवित कर विशाल वटवृक्ष का स्वरूप प्रदान किया। 67 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण कर परिषद ने 68वें वर्ष में मंगल प्रवेश किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन प्रभारी श्री रमेशजी धारीवाल, प्रदेश अध्यक्ष श्री रजत मनोहर कावड़िया एवं प्रदेश महामंत्री श्री सिद्धार्थ तलेसरा ने परिषद के समस्त पदाधिकारियों, शाखाओं एवं सदस्यों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक एकता, सेवा एवं संस्कार के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। परिषद का मूल संकल्प है कि प्रत्येक शाखा में परिषद का ध्वजारोहण हो तथा प्रत्येक हृदय में गुरुदेव के आदर्शों का आरोहण हो। 68वें वर्ष में प्रवेश के साथ परिषद ने नई ऊर्जा, एकता, सेवा, संस्कार एवं समर्पण के भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया। 

गच्छाधिपति की निश्रा में हुआ परिषद का ध्वजारोहण

इंदौर में चातुर्मास के दौरान पूज्य गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज साहेब की पावन निश्रा में अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री रजत कावड़िया मेघनगर ने परिषद का ध्वजारोहण किया। इस दौरान परिषद परिवार पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद मध्यप्रदेश के मीडिया प्रभारी मनीष कुमट, झकनावदा एवं सचिन भंडारी, महिदपुर रोड द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

रिपोर्टर : मनीष कुमुट 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.