कुटकी परासली चौराहे पर श्रीमद् भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन
बकानी : रायपुर क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायत के मध्य स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा जिसको लेकर चौराहे पर आध्यात्मिक माहौल बनने जा रहा है। श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर विकास समिति के सचिव मुकेश मेहर ने बताया कि 22 जनवरी से 28 जनवरी के मध्य भव्य कथा का आयोजन होगा जिसमें पंडित नागेश्वर शर्मा धूलमहू (उज्जैन) के मुखारविंद से कथा का वाचन किया जाएगा।
28 जनवरी को पूर्णावती के अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ प्राप्त करें।
रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा
No Previous Comments found.