खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री को ग्रामीणों ने ज्ञापन भेजा
बकानी - खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री को ग्रामीणों ने ज्ञापन भेजा है।ज्ञापन में बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के लिए अप्रैल में विशेष प्रावधान कर गर्मी को देखते हुए अप्रैल,मई व जून तीनों महीनों का गेहूं एक साथ देने का निर्णय किया है।यह निर्णय आमजन के हितों में लिया गया काबिले तारीफ निर्णय है।लेकिन अभी सिर्फ अप्रैल माह का ही गेहूं राशन डीलरो के पास पहुंचा है।जिसे राशन डीलर अधिकारियों के निर्देश पर वितरण भी कर रहे लेकिन दो माह का और राशन कब आएंगा आखिर गेहूं का आवंटन होने के बाद भी राशन डीलरो के पास अब तक इन दो महीनों का राशन क्यों नहीं पहुंचा कही जिन भी अधिकारियों फर्मों की गलती हो तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई कर तीनों माह का गेहूं जल्द भेजे ताकि अभी एक साथ तीनों माह का गेहूं वितरण हो सके वरना दो माह के गेहूं के लिए बाद में भीषण गर्मी में आमजन को लाइन में लगना पड़ेगा तीनों माह के गेहूं भेजने की रामलाल तंवर,आशिक हुसैन,शाहरुख खान,विशाल वर्मा,मोइनुद्दीन अली,श्यामलाल आदि ने मांग की है।
रिपोर्टर - रमेश चन्द्र शर्मा


No Previous Comments found.