गोण मंडी में व्याप्त समस्याओं को लेकर किसान संघ बकानी अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार के नेतृत्व में तहसीलदार को दिया ज्ञापन
बकानी : किसान संघ वकानी द्वारा दिए गए ज्ञापन में अवगत कराया कि कृषि उपज गोंण मंडी बकानी में व्यापारियों की मनमानी के चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है मंडी परिसर में किसानों द्वारा मंडी में नीलामी बोली हैतु लाए गए कृषि जींस को सुरक्षित रखने हेतु मंडी परिसर में लाखों की लागत से तीन सेट का निर्माण कराया गया परंतु टीन शेड के नीचे लाइसेंस धारी व्यापारियों द्वारा मंडी में खरीदा गया माल रखा जा रहा है मंडी परिसर में व्यापारियों के सुरक्षित गोदाम की कमियों के चलते व्यापारी अपना माल टीन शेड के नीचे ही रख रहे हैं जिसके चलते वह मौसम बरसात आने से किसानों का माल पानी में भीग रहा है किसानों को कृषि जींस लेकर धूप में ही बैठना पड़ता है।
बकानी तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में किसान संघ ने अवगत कराया कि शीघ्र ही तीन दिवस में उचित कार्रवाई नहीं की जाने पर किसान संघ उग्र आंदोलन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।
रिपोर्टर : रमेश चंद शर्मा


No Previous Comments found.