जिला अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत सामाजिक एकता के साथ ही समाज विकास का दिया संदेश
झालावाड़ - बकानी नगर में स्वर्णकार समाज के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष महेश कुमार सोनी के सम्मान में मुख्य आतिथ्य एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसका आयोजन एक रिसॉर्ट में संपन्न हुआ जिसमें समाज के समस्त बंधुओं एवं महिलाओं द्वारा हर्ष उल्लास के साथ उत्साह पूर्वक भाग लिया कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ स्वर्णकार समाज के अग्रपुरुष महाराजा अजमीढ़ जी की जीव प्रचलित कर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत किया गया इस अवसर पर जिले एवं क्षेत्र के झालरापाटन रिंछवा घाटोली इकलेरा रटलाई बकानी से उपस्थित नारायण लाल सोनी योगेश कुमार सोनी किशोर सोनी मोहनलाल सोनी एवं भेरूलाल सोनी सहित समस्त वरिष्ठ जनों का सम्मान मंगल तिलक लगाकर माल्या अर्पण एवं साफा बंधन कर किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश कुमार सोनी ने उपस्थित समाज बंधुओ को अवगत कराया की सामाजिक एकता को कायम रखने एव आपसी भाईचारे के साथ रहना ही समाज को संभल प्रदान करता है संस्कारित व्यक्तित्व विकास का अहम अंग है युवा शक्ति को समाज का अहम हिस्सा मानते हुए कहा कि हमारे बुजुर्गों से भी हमें सही मार्गदर्शन एवं उचित दिशा निर्देश प्राप्त होता आया है शिक्षित व्यक्ति ही स्वयं का एवं समाज का संपूर्ण विकास कर सकता है अधूरी शिक्षा से सम्पूर्ण विकास नहीं हो पाता सामाजिक एकता ही समाज के साथ ही राष्ट्र को भी नई दिशा के साथ ही समग्र विकास प्रदान करती है कार्यक्रम का सफलतम संचालन विजय कुमार सोनी ने किया
रिपोर्टर - रमेश चंद्र शर्मा


No Previous Comments found.