मूलभूत अधिगम अध्ययन (FLS) 2026: झालावाड़ के 12 विद्यालयों में 24-25 अप्रैल को होगा सर्वे

झालावाड़ : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के तहत मूलभूत अधिगम अध्ययन (FLS) 2026 का आयोजन झालावाड़ जिले के चयनित 12 विद्यालयों में 24 एवं 25 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस सर्वे में कक्षा 3 के कुल 144 विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) का आकलन टैबलेट के माध्यम से किया जाएगा।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम सिंह मीणा के निर्देशन में आयोजित इस सर्वेक्षण के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) झालरापाटन को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। 

डाइट प्रधानाचार्य श्रीमती रंजनी गंधा सोनी ने बताया कि सर्वेक्षण हेतु चयनित विद्यालयों में फील्ड इन्वेस्टिगेटर (FI) नियुक्त किए गए हैं, जो निर्धारित दिनांक को विद्यालय में जाकर सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करेंगे।

इस कार्य के लिए जिला समन्वयक श्री राजेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ व्याख्याता डाइट झालरापाटन को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनके मार्गदर्शन में 22 एवं 23 अप्रैल 2026 को डाइट झालरापाटन में सभी फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स का प्रशिक्षण संपन्न कराया गया।

FLS 2026 का आयोजन PARAKH (NCERT) और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। यह सर्वे पहली बार डिजिटल माध्यम से हो रहा है, जिससे डेटा रियल-टाइम में प्राप्त होगा।

रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.