वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल की दी चेतावनी
झालावाड़ - ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में समस्त सफाई कर्मचारीयों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो हड़ताल पर चले जाएंगे कर्मचारियों का कहना है कि इससे पूर्व में भी उन्होंने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी उस समय ग्राम पंचायत प्रशासन और कर्मचारियों के बीच एक सहमति बनी थी जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि प्रत्येक माह की 1 तारीख से 7 तारीख के बीच वेतन जमा करने का आश्वासन भी प्रदान किया था की हर माह 1 तारीख से 7 तारीख के बीच वेतन राष्ट्रीय कर्मचारी के बैंक खाते में जमा करने दी जाएगी
सूरजमल जमादार ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत समझौते का पालन नहीं कर रही है,सफाई कर्मियों का आरोप है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है और ना ही राशि उनके बैंक खाते में जमा की जा रही है, जिसके चलते गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कर्मचारियों ने विकास अधिकारी पंचायत समिति बकानी के द्वारा शीघ्र ही समस्या का समाधान करवाने की मांग की उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 24 घंटे के भीतर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह सफाई कार्य बंद कर देंगे और हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।
रिपोर्टर - रमेश चन्द्र शर्मा

No Previous Comments found.