राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कमलपुरा में बाल संसद का गठन

झालावाड़ : शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आज दिनांक 14/05/2026 को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कमलपुरा में बाल संसद का गठन किया गया। संस्थाप्रधान प्रेमचंद लोधा ने बताया कि बाल संसद में प्रधानमंत्री और 6 मंत्रियों का चुनाव किया गया। सभी छात्र छात्राओं ने प्रधानमंत्री पद पर रवीना लोधा को सर्वसम्मति से चुना। प्रधानमंत्री की कार्यकारिणी में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मंत्री पद पर दिव्या लोधा,जल एवं पर्यावरण मंत्री पद पर देवांशु लोधा,सांस्कृतिक मंत्री पद पर दीक्षा रावल, शिक्षा मंत्री पद पर अमृता लोधा ,खेल मंत्री पद पर दीपिका लोधा ,बागवानी मंत्री पद पर हर्ष कुमार लोधा का चुनाव सभी छात्र छात्राओं ने सर्वसम्मति से किया। प्रधानमंत्री एवं सभी 6 मंत्रियों को उनके कार्यों के बारे में बताया गया। इस मौके पर शिक्षक टोडरमल लोधा छीतर लाल लोधा विनोद कुमार मीणा रामबाबू लोधा विकास कुमार गोचर श्रीमती सुनीता नागर श्रीमती उषा बागोरिया उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.