खुले जल स्रोतों से हादसे जारी: बजट के बाद भी सुरक्षा नहीं, प्रशासन पर उठे सवाल
झालावाड़ : पंवालिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में खुले पड़े कुएं लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। 3 जून को पथराज रोड स्थित लोड़कया तालाब की पाल पर बने खुले कुएं में एक गोवंश गिर गया। सूचना पर ग्रामीणों और राहगीरों ने जेसीबी की सहायता से कड़ी मशक्कत कर गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला। उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में आज भी 8 से 10 कुएं बिना सुरक्षा जाल के खुले पड़े हैं। कई बार शिकायतों और ज्ञापनों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। पहले बजट की कमी का हवाला दिया गया, बाद में बजट स्वीकृत होने की जानकारी मिली, लेकिन सुरक्षा जाल लगाने का कार्य अब तक धरातल पर दिखाई नहीं दिया।
संवाददाता : रमेश शर्मा
No Previous Comments found.