पाइपलाइन के लिए खोदी इंटरलॉकिंग नहीं हुई दुरुस्त, महीनों से आम रास्ता बदहाल; मोहल्लेवासियों ने की कार्रवाई की मांग
बकानी - कस्बे में मैहर समाज मंदिर के ऊपर कॉलोनी में ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन डालने के बाद रास्ते को खोदने के बाद मरम्मत करना भूल गए हैं । ग्राम पंचायत द्वारा की गई इंटरलॉकिंग बिखरती जा रही है। आम रास्ता बिखर चुका है। मोहल्ले वासियों ने बहुत ही मुश्किल से इंटरलॉकिंग का निर्माण पास करवाया था उसके बाद इंटरलॉकिंग की गई थी। इंटरलॉकिंग हो जाने के बाद मोहल्ले वासियों को आने जाने में कुछ राहत मिली थी। लेकिन पाइपलाइन डालते समय इस इंटरलॉकिंग को खोद दिया गया। लेकिन कई महीने गुजरने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं की गई। जिसके कारण धीरे-धीरे इंटरलॉकिंग बिखरती जा रही है। दूसरी तरफ आम रास्ते को खोद दिया गया वहां भी बड़े-बड़े पत्थर चट्टानें डालने के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। कई महीने गुजर जाने के बाद भी इस आम रास्ते को ठीक नहीं किया गया। मोहल्ले वासियों का कहना है कि प्रशासन इस इंटरलॉकिंग को ठीक करवाएं एवं गैर जिम्मेदार व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अभी मोहल्ले में इस पाइपलाइन पर कई नल कनेक्शन भी करना बाकी है। लेकिन अभी तक बाकी नल कनेक्शन भी नहीं किए गए। दो पहिया वाहनों का इंटरलॉकिंग बिखरने के कारण निकलना दुबर हो रहा है। मोहल्ले वासियों की मांग है कि बाकी नल कनेक्शन तुरंत किया जाए एवं इस आम रास्ते को अति शीघ्र ठीक किया जाए। जिससे लोगों को आने जाने में और असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़े।
रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा
No Previous Comments found.