भवानीमंडी क्षेत्रवासियों के लिए एक और बड़ी सौगात
झालावाड़ - रेलवे बोर्ड द्वारा भुज से बरौनी के बीच नई 19427/28 अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन की घोषणा की गई है, जिसका ठहराव भवानीमंडी में भी होगा। गुजरात से बिहार को जोड़ने वाली ट्रेनों के भवानीमंडी में ठहराव की लंबे समय से चली आ रही मांग को रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकार किया जाना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस संबंध में माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा मुझे पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई है।
इस नई रेल सुविधा से भवानीमंडी सहित झालावाड़ जिले के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और आवागमन और अधिक सुगम होगा। क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
रिपोर्टर - रमेश चंद्र शर्मा
No Previous Comments found.