सेवा संकल्प कलश यात्रा का भवानी मंडी में भव्य स्वागत वाहन रैली निकाली

झालावाड़ - भवानीमंडी, सेवा समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन जन तक पहुंचाने वाली सेवा संकल्प यात्रा के तहत वाराणसी से वडनगर (गुजरात) जा रही सेवा संकल्प कलश यात्रा का आज राजस्थान के झालावाड़ जिले के भाजपा मंडल भवानीमंडी शहर में आगमन हुआ। यात्रा का एसडीएम चौराहा पर भाजपा मंडल भवानीमंडी शहर के समस्त कार्यकर्ता बंधुओं ने भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात एसडीएम चौराहे से वाहन रैली के रूप में सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह रैली भवानीमंडी के प्रमुख मार्गों से होते हुए भारत माता पार्क में समाप्त हुई।

रात्रि विश्राम भवानीमंडी में रहा। यात्रा में उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गुजरात सहित विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्ताओं का भवानीमंडी नगर पहुंचने पर अभिनंदन और स्वागत किया गया। इस अवसर पर यात्रा प्रभारी प्रेम प्रकाश जी अग्रहरि यात्रा सह प्रभारी अखिलेश जी कौशिक भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन जी शर्मा,जिला उपाध्यक्ष संदीप जी श्रोत्रिय, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप जैन ,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुनीश जी दीक्षित, भाजपा वरिष्ठ नेता श्री गुरभेज सिंह जी छाबड़ा, श्री सुरेश पाल जी यादव, श्री सुरेश जी जैन, श्री दुर्गाशंकर जी यादव सहित समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। गुरुवार सुबह राजमाता विजयाराजे सिंधिया बस स्टैंड पर माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। इसके पश्चात एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तत्पश्चात गाडूलिया बस्ती में लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - रमेश चंद्र शर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.