पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा मंडल बकानी व मंडावर-रिछवा-रटलाई की बैठक सम्पन्न
बकानी - पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल बकानी एवं मंडावर-रिछवा-रटलाई मंडल की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को बालाजी पार्क में आयोजित हुई। बैठक में पंचायती राज चुनाव में भाजपा की ओर से चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आवेदन लिए गए तथा आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक नरेंद्र नागर तथा चुनाव प्रभारी दिलीप प्रजापति के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर नरेंद्र नागर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन जिस कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से कार्य करें और उसे विजय दिलाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
वहीं,चुनाव प्रभारी दिलीप प्रजापति ने कार्यकर्ताओं से पंचायती राज चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा चुनाव को लेकर आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी करने की बात कही। बैठक में मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों और तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया।
रिपोर्टर - रमेश चंद्र शर्मा

No Previous Comments found.