बकानी की बेटी,अदिती शर्मा 'सलोनी' हुईं "स्वराज सेवा रत्न-2026"उपाधि से सम्मानित

बकानी - झालावाड़ की होनहार युवा कवयित्री एवं साहित्यकार  अदिति शर्मा 'सलोनी' को साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था "यूनिकल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया"(Registerd under NITI Ayog, Government of INDIA) द्वारा "स्वराज सेवा रत्न-2026" सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समारोह 11 अक्टूबर रविवार को कोटा के ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र,शक्ति सरोवर, कुन्हाड़ी के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कोटा के सेवा विंग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। 

संस्था द्वारा कोटा संभाग से साहित्य,समाज सेवा,शिक्षा,पत्रकारिता एवं चिकित्सा  क्षेत्र में सक्रिय 71 प्रतिभाओं में अदिती का चयन किया गया था। बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल जी के प्रारंभिक संगीत गुरु पंडित प्रमोद व्यास जी सहित कोटा संभाग की विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय सर्वश्रेष्ठ 71 प्रतिभाओं में झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे की बेटी का नाम सम्मिलित होना बकानी क्षेत्र के साथ- साथ पूरे जिले के लिए बड़े सम्मान की बात है।

कवयित्री अदिती की मंच पर काव्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि युवा उद्योगपति अंशुल अग्रवाल,विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरुण कान्त सोमानी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.रामपाल,संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेंद्र माहेश्वरी, संरक्षक यज्ञदत्त हाड़ा एवं राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

रिपोर्टर - रमेश चंद्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.