स्कूल की छुट्टी के बाद कमरे में बंद रही 12वीं की छात्रा

बकानी - कस्बे के राजकीय सीनियर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं की छात्रा छुट्टी होने के बाद स्कूल के कमरे के अंदर ही रह गई। अजीब मामला सामने आया है की बालिका विद्यालय की छुट्टी होने के बाद अंदर कमरे में ही रह गई और स्कूल के ताले लगाकर पूरा स्टाफ चला गया जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। और जैसे ही उसकी चिल्लाने की आवाज आसपास मोहल्ले वासियों ने सुनी तो मौके पर पहुंचे। छात्रा के कक्षा कक्ष में बंद होने की जानकारी मिलने पर लोगों ने विद्यालय प्रशासन को सूचना दी। मोहल्ले वासियों ने करीब 1 घंटे बाद विद्यालय का ताला तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद विद्यालय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन भी विद्यालय पहुंच गया। घटनाक्रम के बाल विद्यालय की व्यवस्था और जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। और पता लगाया जा रहा है कि बालिका अंदर कैसे रह गई।

रिपोर्टर - रमेश चंद्र शर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.