रिंछवा भाजपा मंडल की बैठक सम्पन्न

बकानी : भाजपा मंडल की बैठक शुक्रवार को रिजोदा बालाजी में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव नरेन्द्र नागर एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष इन्द्रसिंह गुर्जर ने की। बैठक में पूर्व संसदीय सचिव नागर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

बैठक में जिलाध्यक्ष शर्मा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्य परिवार की तरह एक दूसरे के सुख दुख में काम आएं। प्रधानमंत्री मोदी का विजन है 2047 तक सम्पूर्ण भारत विकसित देश की की श्रेणी मे होगा। उसी दिशा में कार्य कर प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह द्वारा किये गए विकास कायों को लेकर हमें जनता के बीच जाना होगा। संचालन मंडल महामंत्री हेमराज सुमन ने किया। आभार मंडल महामंत्री रोशन लोधा ने दिया। बैठक मे जिला मंत्री चंद्रप्रकाश लोधा, एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद्र वर्मा, लक्ष्मी नारायण पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष ख्यालीराम भील, अमर लाल लोधा, धनराज  मीणा, घनश्याम शर्मा, प्रधान मोतीलाल अहीरवाल, श्री कृष्ण चंद्र वेद, पूर्व प्रधान राय सिंह, सरपंच राकेश भील, महेंद्र सिंह लोधा, पूरी लाल,अल्पसंख्यक मोर्चा शरीफ शरीफ भाई, राधेश्याम मैहर, जनपद कालू लाल लोधा, देवराज, भेरू सिंह, कैलाश चंद पाटीदार, युवा नेता प्रशांत पोसवाल, आईटी सेल विधानसभा संयोजक सुरेश लोधा, कुलदीप सिंह हाडा, प्रताप सिंह कलवा, बजरंगी प्रजापति, दूरबीन गुर्जर, परमानंद गुर्जर, गोपाल चौरसिया, फूलचंद सेन, सुरेश पाटीदार, राधेश्याम बरखेड़ी, सोनू भंडारी, दारा सिंह भील, आईटी सेल विधानसभा सहसंयोजक दीपेश मीणा, राकेश, सुजान सिंह तोमर
मौजूद रहे।

रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.