अवैध पत्थर खदान संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज
बरकट्ठा : थाना क्षेत्र के पचरुखी तिलैया स्थित महाबर पहाड़ के तलहटी में संचालित अवैध पत्थर खदान में भरे पानी में डूबने से हुई किशोर की मौत को लेकर मृतक के पिता संतोष प्रसाद के आवेदन पर बरकट्ठा थाना में मामला दर्ज किया गया है। दिये आवेदन में संतोष प्रसाद ने बताया कि मेरा पुत्र सत्यम राज उर्फ सौरभ कुमार 13 वर्ष बीते गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ खेलने गया था। इसी दौरान अवैध पत्थर खदान के भरे पानी में डुब जाने से उनकी मौत हो गई। गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने काफी मस्कत के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ साथ हजारों ग्रामीणों समक्ष 24 घंटे के बाद मेरे पुत्र का शव निकाला गया। मौके पर अवैध पत्थर खदान संचालित कर रहे राजु मेहता और मनोज मेहता इचाक निवासी को बुलाया गया लेकिन वह आने से मना करते हुए धमकी भरे लहजे में कहा कि तुमको जहां जाना है। जो भी करना कर सकते हो। उक्त अवैध खदान में मेरे पुत्र के डुबने से पहले अनेकों मवेशियों का गिरने से मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक आवेदन के आधार पर बरकट्ठा थाना कांड संख्या 34/26 के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। विदित हो मृतक सातवीं कक्षा का छात्र था और अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
रिपोर्टर : गोपाल

No Previous Comments found.