मिश्रोली थानाधिकारी सुरेंद्रसिंह के कार्यकाल को सलाम, नई जिम्मेदारी के साथ भवानीमंडी रवाना
मिश्रोली : थाना मिश्रोली के थानाधिकारी सुरेंद्रसिंह का तबादला थाना भवानीमंडी किया गया है। मिश्रोली क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान सुरेंद्रसिंह ने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्ष कार्यशैली और आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार से अपनी अलग पहचान बनाई। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में निभाई अहम भूमिका थानाधिकारी सुरेंद्रसिंह के कार्यकाल में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने कानून का राज कायम रखने का प्रयास किया। वहीं आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए तत्परता दिखाई।आमजन के साथ बेहतर संवाद बना पहचान सुरेंद्रसिंह की कार्यशैली की खास बात रही कि उन्होंने पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास कायम करने पर विशेष जोर दिया। आम लोगों की समस्याओं को सुनना, उचित कार्रवाई करना और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहना उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण विशेषताओं में शामिल रहा।
रिपोर्टर : रमेश शर्मा
No Previous Comments found.