वेतन भुगतान नहीं किए जाने पर पांचवें दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

झालावाड़ - सफाई कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं किए जाने पर पांचवें दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने पर कांग्रेस का प्रदर्शन 3 दिन में भुगतान नहीं तो आंदोलन क़ी चेतावनी दी विगत 5 दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने पर मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पंचायत समिति कार्यालय पर प्रदर्शन किया कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के भरत चतुर्वेदी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कार्यवाहक विकास अधिकारी नेटवर्क सिंह लोधा को ज्ञापन प्रस्तुत किया
 ज्ञापन अंतर्गत कस्बे क़ी सफाई व्यवस्था  व्यवस्तिथ करवाने क़ी मांग क़ी गईं तथा सफाई कर्मचारियों का बकाया वेतन का भुगतान अगर 3 दिन में सफाई कर्मियों क़ी हड़ताल समाप्त नहीं किए जाने पर ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन क़ी चेतावनी दी पर कार्यवाहक विकास अधिकारी नरवर सिंह लोधा ने बकानी ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र गुर्जर को फोन कर पंचायत समिति कार्यालय बुलाया तो करीब आधे घंटे बाद उपस्थित हुए ग्राम विकास अधिकारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही सफाई कर्मचारियों के बैंक के खाते में वेतन भुगतान के पैसे जमा कराए जाएंगे सफाई कर्मचारी काम पर शीघ्र ही लौट आएंगे उन्होंने बताया कि पहले सफाई व्यवस्था के लिए ठेकेदार के खाते में पैसे जमा होते थे उसके बाद ठेकेदार सफाई कर्मचारियों को भुगतान करता था
 इस बात पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए उन्होंने बकानी ग्राम पंचायत में ठेका सिस्टम कब और किस के जरिए शुरू कर दिया गया है इसकी जानकारी बताने पर पूरे मामले की सही जांच करने की भी मांग की 
 

इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जो विकास अधिकारी के कमरे में पहुंचे तो वहां अधिकारी की गैर मौजूदगी में एक ऐसी और पंखा चालू मिला इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए बताया कि बिजली का गलत इस्तेमाल किया जा रहा हे कार्यकर्ताओं ने अवगत कराया कि एक तरफ आम लोग विद्युत समस्या से परेशान है वहीं सरकारी कार्यालय में बिना जरूरत बिजली का उपयोग किया जा रहा है

रिपोर्टर - रमेश चंद्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.