हिंदू नव वर्ष उत्सव को भव्यता प्रदान करने हेतु सर्व समाज की बैठक का आयोजन संपन्न

झालावार - आगामी 20 मार्च को क्षेत्र में सर्व हिंदू समाज की ओर से हिंदू नव वर्ष संवत्सर 2083( चेत्र शुक्ल प्रतिपदा ) के अवसर पर नगर उत्सव मनाने हेतु एक बैठक का आयोजन स्वामी रामेश्वर आश्रम आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय बकानी में किया गया नव वर्ष को धूमधाम से भव्यता प्रदान करने हेतु बैठक में विस्तृत चर्चाएं की गई आगामी रूपरेखा तैयार की गई और विभिन्न पदाधिकारी को जिम्मेदारियां प्रदान किए गए ब्रजमोहन राठौर को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया गिरिराज शर्मा और नितेश सेन को सह संयोजक की जिम्मेदारी प्रदान की हेमराज कुशवाहा को पोस्ट प्रमुख तथा चेतन कुमुद को स्कॉक्स प्रमुख नियुक्त किया गया बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इन हिंदू नव वर्ष का नगर उत्सव बकानी नगर में आगामी 20 मार्च को हर्षोल्लाह के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारी सोमवार से प्रारंभ की जाएगी उपस्थित समाज बंधुओ द्वारा अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम से जोड़ने हेतु ऐतिहासिकता प्रदान करने हेतु आवान किया गया

संवाददाता - बकानी रमेश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.