LANGUAGE

भारतीय मजदूर संघ के सम्मेलन में 13 जिलों की महिलाओं ने लिया संकल्प

झांसी : भारतीय मज़दूर संघ के तत्वाधान में दीनदयाल सभागार में "मैं भी मनु" महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि सुशीला दुबे पूर्व उप सभापति महानगर पालिका झांसी, विशिष्ट अतिथि डॉ जितेंद्र तिवारी अध्यक्ष जिला जन कल्याण समिति झांसी, मैथलीशरण मुदगिल वरिष्ठ समाज सेवक उपस्थित रहे।प्रारम्भ में मुख्य अतिथि सुशीला दुबे द्वारा भारत माता, भगवान विश्वकर्मा और स्वर्गीय दंतोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारतीय मज़दूर संघ के 70वें वर्ष के कार्ययोजना के क्रम में कानपुर प्रांत के 13 जिलों की महिलाओं ने झांसी की महिलाओं के साथ मिलकर प्राण लिया कि जिस प्रकार वीरांगना लक्ष्मी बाई ने झांसी का मान बढ़ाया उसी प्रकार हम मातृशक्ति समाज को नई दिशा देकर शक्ति का अहसास करायेंगे। मुख्य अतिथि सुशीला दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं घर और परिवार के निर्माण के साथ ही बच्चों की उत्तम परवरिश कर समाज को दिशा देने का काम करती हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ जितेंद्र कुमार तिवारी अध्यक्ष ज़िला जन कल्याण समिति ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद करने हेतु महिलाओं का सहयोग मांगा और बताया कि प्लास्टिक रोकने के बायोडिग्रेडेबल थैला वितरण अभियान चलाते हुए प्लास्टिक का उपयोग न करने आग्रह किया।विभाग प्रमुख भारतीय मज़दूर संघ चंद्रकांत चतुर्वेदी ने महिलाओं के श्रमिक संगठनों में भागीदारी के लिए भारतीय मज़दूर संघ द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी तथा संगठित और असंगठित क्षेत्रों की महिला श्रमिकों के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्धारण करने के लिए भागीदार बनने के लिए आगे आने का आवाह्न किया। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के जिनेवा में चल रही 113 बैठक में भारत के पांच सदस्यी दल में दो महिला प्रतिनिधितत्व कर रही हैं। यह भारतीय मज़दूर संघ के दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। कार्यक्रम का संचालन सोनी दुबे ज़िला मंत्री, विशेष सहयोगी ज़िला संगठन मंत्री राजेश ठाकुरानी ने किया। कार्यक्रम में ज़िला उपाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, ज़िला कोषाध्यक्ष यक्षेश सैनोरिया, आर एन उपाध्याय ज़िला जन कल्याण समिति, हेमंत विश्वकर्मा अध्यक्ष उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ, कृपा राम आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ज़िला अध्यक्ष वेद प्रकाश पुरोहित ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्तम कार्य करने वाली पचास प्रमुख मातृशक्ति को डॉ जितेंद्र कुमार तिवारी अध्यक्ष ज़िला जन कल्याण समिति द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.