स्वर्गीय श्रीमती रती टकसारी की पुण्य स्मृति में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

झांसी :  बुंदेलखंड महाविद्यालय चौराहे के पास सीपी मिशन कंपाउंड में स्थित रती नेत्र चिकित्सालय में आज एक विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद और बिना टांके लैंस प्रत्यारोपण सर्जरी शिविर का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन बुंदेलखंड अग्रवाल समाज के सहयोग से स्वर्गीय श्रीमती रती टकसारी की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है। रती नेत्र चिकित्सालय के निदेशक मेजर डॉ. एमसी अग्रवाल ने बताया कि वे हर साल अपनी मां की याद में यह शिविर आयोजित करते हैं, जिसमें कम से कम 101 मरीजों का निशुल्क नेत्र परीक्षण और मोतियाबिंद सर्जरी का लक्ष्य रखा जाता है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि कई मरीज ऐसे भी आए जिनकी आंखों की स्थिति असाध्य थी, लेकिन उपचार और ऑपरेशन के बाद वे अब दुनिया देख पा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. अमित वर्मा, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. गर्ग, डॉ. अमन, डॉ. उमेश अहिरवार सहित चिकित्सालय के स्टाफ हिमांशु, दयासागर, विनय, रिचा, गिरजेश ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.