आरी गांव में भव्य अखंड गोट गायन का आयोजन: कारस देव महाराज मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
झांसी : महानगर के पास आरी गांव में स्थित प्राचीन श्री कारस देव महाराज मंदिर में भव्य अखंड गोट गायन का आयोजन हुआ। इस धार्मिक समारोह में आरी समेत आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए। लगभग 30 गांवों से आई गोट टीमों ने पारंपरिक गोट गायन किया, जो बुंदेलखंड की धार्मिक भावनाओं का प्रतीक है।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राघवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि कारस देव महाराज मंदिर की खास मान्यता है - यहां एक चक्कर लगाने से बीमार जानवर भी स्वस्थ हो जाते हैं। गोट टीमों के सदस्यों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद भव्य भंडारे में 3000 से ज्यादा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीलम राघवेंद्र सिंह तोमर, बादाम पाल, लालाराम पाल, कोमल पाल, भोजला, दशरथ तिवारी, डालचंद्र तिवारी, परमानंद वर्मा, उदय प्रजापति, रंगीलाल अहिरवार, हरिमोहन अहिरवार, घनसू कुशवाहा, पुजारी कल्याण पाल, राजेंद्र सेन आदि मौजूद रहे।

No Previous Comments found.