वीरेंद्र राय बने अखिल भारतीय कलवार संवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, झांसी में भव्य स्वागत
झांसी : अखिल भारतीय कलवार संवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद बड़े उद्योगपतियों में शुमार झांसी के वीरेंद्र राय के झांसी आगमन पर आज रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गय। बताते चलें कि वीरेंद्र राय इसके पहले महासभा में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर काम कर रहे थे। गत दिवस महाराष्ट्र के शिर्डी में साईं भक्त निवास में हुए अधिवेशन में सर्वसम्मति से उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने की घोषणा की गई। इसकी खबर झांसी आते ही राय समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय के पंजाब मेल से झांसी आने की सूचना मिलने पर राय समाज के सैकड़ो लोग उनके स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़े। ढोल नगाड़ों के बीच समाज के लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर राय समाज के अलावा महानगर के तमाम बड़े व्यापारियों, विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने भी उनका स्वागत करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। ढोल नगाड़ों के बीच रेलवे स्टेशन से उनका काफिला विविध स्थान से होता हुआ राय समाज के लोगों से संपर्क करता रहा ।
No Previous Comments found.