मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में कार्यकर्ता सक्रिय रहकर अपनी भूमिका निभाएं : प्रकाश पाल
झांसी : मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान SIR के द्वितीय चरण में आ रही जटिलताओं के निमित्त भारतीय जनता पार्टी के 08 जनपदों की कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय झांसी पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य रुप से क्षेत्रीय महामंत्री/ संयोजक रामकिशोर साहू , क्षेत्रीय सहसंयोजक वीरेंद्र तिवारी रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा अगर हमको चुनाव जीतना है तो हमको मतदाता पुनरीक्षण के काम को अच्छे से करना होगा ताकि हमारी मतदाता सूची ठीक रहे तथा हमारे मतदाता हमें वोट डाल सके मतदाता पुनरीक्षण के काम को सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण मनोयोग से कार्य किया है आशा है अभी अंतिम चरण में भी सक्रियता दिखाते हुए कार्य करें। क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सदा अपने कार्य को सक्रियता से करते हैं तथा अपनी जिम्मेदारियां को समझते हैं इसीलिए मतदाता पुनरीक्षण कार्य के अंतिम चरण में भी अपनी सहभागिता निभाएं । क्षेत्रीय सह संयोजक वीरेंद्र तिवारी ने ऑनलाइन मतदाता पुनरीक्षण संबंधी जानकारी से अवगत कराया ।
अंत में जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया इस अवसर पर मंचासीन रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ,क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ,जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ,क्षेत्रीय सहसंयोजक वीरेंद्र तिवारी उपस्थित रहे। जयदेव पुरोहित , हेमंत परिहार ,विनय मिश्रा ,उत्तम सिंह ,अभिषेक तिवारी, अमित कुमार, अवधेश शर्मा ,अखिलेश गुप्ता ,विनोद नायक, प्रियांशु दे, अभिषेक जैन, बद्री त्रिपाठी, अनिल राज, सहजेंद्र बघेल ,प्रदीप खटीक, अर्पण शर्मा ,भूपेंद्र सिंह ,कमलेश परिहार ,शुभम बनर्जी, ओम बिहार भार्गव , नागेंद्र पाल ,हेमंत पांचाल ,शिवम यादव , विकास कुशवाहा ,उत्तम सक्सेना ,राजा दीक्षित, विवेक कुशवाहा , आदि उपस्थित रहे ।


No Previous Comments found.