मडिया महादेव मंदिर में 12 से 19 फरवरी तक राम कथा और शिवलिंग निर्माण का आयोजन
झांसी : आज मडिया महादेव मंदिर पर जिसे एक लंबे आंदोलन के बाद हिंदू समाज के द्वारा विधर्मियों के चंगुल से आंशिक मुक्त कराया जा चुका है उक्त मंदिर पर मंदिर प्रांगण में दिनांक 12 फरवरी से पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया जा रहा है साथ ही दिनांक 13 फरवरी से श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वृंदावन से पधारे हरिवंश दास जी राम कथा का गायन करेंगे उक्त कार्यक्रम में अनेकों संत वशिष्ठ जान सम्मिलित होंगे दिनांक 15 फरवरी को शिव बारात सुबह 10:00 बजे बड़ा बाजार से प्रारंभ होकर मडिया महादेव मंदिर तक आएगी उक्त कार्यक्रम में सहभागिता हेतु संपूर्ण झांसी का समाज आमंत्रित है कुछ कॉलनेमियो द्वारा उक्त कार्यक्रम में व्यवधान डालने का भी प्रयास किया गया है व किया जा रहा है जिसके संबंध में जिलाधिकारी झांसी को अवगत करा दिया गया है उनके द्वारा कार्यक्रम को निर्विघ्न संपन्न कराने का आश्वासन भी दिया गया है उक्त कार्यक्रम हिंदू समन्वय मंच हिंदू उत्सव महा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है यह जानकारी मंदिर के महंत श्री रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय जी संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक अंचल अडजरिया ने दी । इस अवसर पर पंकज गुप्ता मनमोहन गेंडा, नवीन गुप्ता आलोक चतुर्वेदी रवि राय अर्जुन अर्पित दीपक उमेश छोटू कलपआदि उपस्थित रहे।


No Previous Comments found.