राष्ट्रीय स्तर पर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में झाँसी के छोरे शैलेंद्र कुमार 'शेट्टी' ने फहराया परचम , प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किया गया सम्मानित

झाँसी :  बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस स्पोर्ट्स असोसिएशन नई दिल्ली के तत्वावधान में मिस्टर एंड मिस इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन राजा राममोहन राय ऑडिटोरियम आईटीओ नई दिल्ली में किया गया। जिसमें झाँसी के शैलेंद्र कुमार 'शेट्टी' ने 63 भार वर्ग नेचुरल में प्रथम स्थान प्राप्त कर झांसी, बुन्देलखण्ड का ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू गौर, जनरल सेक्रेटरी विकास सक्सेना एवं अविनाश पॉल ने शैलेन्द्र को चैंपियन ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। वहीं महानगर आगमन पर इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित चैंपियन जिम में संचालक शैलेन्द्र कुमार के गुरु अर्जुन सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में शैलेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विकास गुप्ता, टी.के. शर्मा प्रधानाचार्य बिपिन बिहारी डिग्री कॉलेज, मुबीन पठान, आदर्श यादव, सलमान खान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.