रानी लक्ष्मीबाई की जन्म की तिथि पर दी उन्नीस की मासिक सलामी

झांसी :  मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में इंजी. पी एन गुप्ता की अध्यक्षता , बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के गणित एवं अर्थ विभाग की डॉ राधिका चौधरी जी के मुख्य आतिथ्य , राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य एवं पूर्व अध्यक्ष सुनील सक्सेना के संयोजन में आज रानी झांसी के जन्म की तिथि पर उनकी प्रतिमा तले उन्नीस की सलामी देते हुए उन्हें नमन किया आरम्भ में मुख्य अतिथि का स्वागत बैज अलंकरण कर किया गया तत्पश्चात रानी लक्ष्मीबाई द्वारा देश के साथ साथ विदेशों में भी रानी झांसी के शौर्य की गाथा का गुणगान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ राधिका चौधरी ने रानी लक्ष्मीबाई के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए आगामी पीढ़ी को उनसे प्रेरित होने की आवश्यकता है। सभी उपस्थित लोगों ने रानी झांसी के जयकारों के साथ वन्देमातरम् व भारत माता की जय का घोष किया। सभी उपस्थित जन ने रानी को नमन करते हुए उन्हें सलामी देते हुए नमन किया।  इस अवसर पर राजेश कुमार अग्रवाल , विष्णु दयाल अग्रवाल , कमलेश जैन , अजय श्रीवास्तव , अंकुर गुप्ता , महेश कुमार , राकेश कुमार आदि ने सक्रिय सहभागिता की।   संचालन संयोजक सुनील सक्सेना ने व सभी के प्रति आभार सचिव अनिल कुमार साहू ने व्यक्त किया।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.