सनशाइन क्लब झांसी का 35 वां शपथ ग्रहण एवं अधिष्ठान समारोह सम्पन्न
झांसी : सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में विनोद अग्रवाल यूको की अध्यक्षता , भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय सुधीर सिंह के मुख्य आतिथ्य , संस्थापक अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य , सेवा निवृत आई ए एस मान. उमेश सिंह यादव के विशिष्ट आतिथ्य व सेवा निवृत आई डी ई एस मान. शिशिर माथुर के विशेष आतिथ्य में आज 35 वां शपथ ग्रहण समारोह एवं अधिष्ठापन समारोह होटल प्रभा में सम्पन्न हुआ। आरम्भ में गणेश भगवान की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए अतिथियों द्वारा क्लब पदाधिकारियों संग कार्यक्रम का विधिवत् शुभारभ किया गया।
अध्यक्ष द्वारा सभा प्रारम्भ करते हुए वन्देमातरम् का गायन हुआ। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया।
अध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बर्ष पर्यन्त समाज सेवा के सभी कार्यक्रम संयोजकों पूजा - संजय लिखधारी , वीनू - वीरेन्द्र डालमिया , मंजू - डॉ कृष्ण मोहन अग्रवाल , डॉ निधि - प्रतीक अग्रवाल , देवेन्द्र जड़िया , आशा - विनोद अग्रवाल , संजय कानोडिया , अर्चना - अनूप अग्रवाल , अनीता - अजय राय , सीमा - अमित गुप्ता , प्रभा - कुलदीप पाल , पूनम - मुकेश प्रजापति व संजय कुमार शुक्ल को स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।
नवीन सत्र हेतु अध्यक्ष पद के लिए अनूप बिन्दल , कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार अग्रवाल , सचिव पद के लिए एड. कमल निगम , कार्यकारी अध्यक्ष पद पर डॉ कृष्ण मोहन अग्रवाल , चेयर पर्सन डॉ निधि अग्रवाल व लेडीज विंग सचिव श्रीमती साधना अग्रवाल को मुख्य अतिथि द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ करायी गयी।
नवीन सदस्य विशिष्ट अतिथि मान. उमेश सिंह यादव IAS को सपत्नीक , अमित राय पार्षद भट्टागांव , श्रीमती प्रीति - राकेश मेहरोत्रा , श्रीमती रानी - बसन्त साहू को नवीन सदस्य की शपथ अतिथि द्वारा करायी गयी।
इससे पूर्व क्लब के पैंतीस बर्ष में प्रवेश करने पर 35 दीपमालिकाओं को प्रज्ज्वलित कर पैंतीसवीं संस्थापक संध्या व उत्सव मनाया।
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने क्लब द्वारा किए समाज सेवा की कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए आगामी सत्र में और अधिक उर्जा के साथ कार्य करने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं ।
कार्यक्रम में सेवा निवृत संयुक्त निदेशक मत्स्य संजय कुमार शुक्ला , पूर्व अध्यक्ष विशाल गुप्ता , कर्नल प्रतीक अग्रवाल , अजय अग्रवाल कार्ड पैलेस , दिनेश पाठक , श्रीमती विजय लक्ष्मी यादव , श्रीमती रचना माथुर , सुषमा निगम , ममता - अनिल नायक , अनीता - अजय सिंह राठौर , अनीता - अजय राय , पूनम - मुकेश प्रजापति , देवेन्द्र कुमार , अर्चना - आशुतोष मोदी , रुचि - सी ए अभय प्रताप सिंह , संगीता - मनोज सोनी , सुनीता - प्रत्यूष त्रिपाठी , अजय अरोरा , नीरज भाटिया व देव व्रत जी आदि ने सक्रिय सहयोग किया।
कार्यक्रम का संचालन सन्जना गुप्ता एवं अशोक अग्रवाल काका ने व सभी के प्रति आभार नव निर्वाचित सचिव कमल निगम एडवोकेट ने किया।

No Previous Comments found.