पटेल पुस्तकालय पर मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
झांसी : को पटेल सेवा संस्थान एवं अखिल भारतीय कुर्मी महासभा ने सरदार वल्लभभाई पटेल पुस्तकालय भेल झांसी में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ वी के निरंजन प्रदेश अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षा संगठन उत्तर प्रदेश व विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के बुंदेलखंड अध्यक्ष पटेल अवधेश निरंजन, बुंदेलखंड महामंत्री पटेल विनोद निरंजन रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय सुरेंद्र सिंह निरंजन पूर्व जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा झांसी रहे। पटेल सेवा संस्थान के सदस्यों ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं अध्यक्ष महोदय का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
अतिथियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि महोदय अपने उद्बोधन में उपस्थित जन समूह को बताया की छत्रपति शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई ने बचपन से ही उनको घुड सवारी और तलवार चलाना सिखाया शिवाजी महाराज बचपन से ही अपने से बड़ी उम्र की योद्धाओं के साथ युद्धाभ्यास करते थे।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे माननीय सुरेंद्र सिंह निरंजन पूर्व अध्यापक केंद्रीय विद्यालय एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा झांसी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को महाराष्ट्र में हुआ था बचपन से ही आप रण कौशल का प्रेम था और आपने 15 साल की उम्र में मराठा किले पर विजय प्राप्त की, आपने मुगलों को कई बार युद्ध में हराया मुगल शासक आपका नाम से थर थर कांपते थे हम ऐसे महापुरुषों को नमन करते हैं।
कार्यक्रम में श्री पवन पटेल युवा महानगर अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, अंकित पटेल संचालक पटेल गार्डन झांसी एवं संस्थान के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ मार्गदर्शक माननीय गुलजारी लाल निरंजन वीरेंद्र कुमारओम प्रकाश निरंजन ज्ञानेंद्र सिंह सचान सहित संस्थान के पदाधिकारी सर्व श्री कैलाश निरंजन कमलेश निरंजन महेंद्र सिंह निरंजन रोहित पटेल अनिल पटेल वंशराज पटेल शिव कुमार पटेल संतोष निरंजन देवेंद्र निरंजन शिवम पटेल
आदि सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संस्थान के अध्यक्ष पटेल कुं. वीरेंद्र निरंजन ने किया एवं आभार महामंत्री राजेश सचान ने व्यक्त किया।


No Previous Comments found.