तुलादान कर व चांदी का मुकुट पहना कर मनाया महेश कश्यप का जन्मदिन
झांसी : महेश कश्यप जी के जन्मदिन पर बबीना विधानसभा में भव्य जन-संपर्क यात्रा का आयोजन किया गया समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश सचिव महेश कश्यप के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बबीना विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जन-संपर्क एवं आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महेश कश्यप ने क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया और सीधा संवाद किया।
जन्मदिन का यह विशेष कार्यक्रम सुबह उनके आवास से प्रारंभ होकर देर शाम तक पूरी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में चला प्रातः काल: ईलाइट और नन्दनपुरा होते हुए यात्रा का शुभारंभ। कोटखेरा, रक्सा, बमेर और हेबदा में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत। राजापुर और बैदौरा (अवंतीबाई चौराहा) में जन-संवाद हुआ बड़ा खजरा, आरामशीन और बबीना नगर में भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
बरुआसागर स्थित प्रसिद्ध रक्षामाई मंदिर में दर्शन एवं पूजन। के बाद बड़ागांव, परीक्षा, चिरगांव और रामनगर में जनता से भेंट की सूतीमिल स्थित निज निवास पर यात्रा का समापन। प्रमुख आयोजक और सहयोगी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट व फलों से तुलादान कर उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की। इस दौरान महेश कश्यप ने कहा समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग , अल्पसंख्यक समुदाय सहित सभी वर्गाे के उत्थान की दिशा में कार्य करते हुए मुलायम सिंह के आदर्शों पर चल रही है पीडिए मजबूत होता नजर आ रहा है निश्चित ही हम सभी पीडिए समाज के लोग 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बना कर पीडिए की आवाज़ बुलंद करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा की समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक कार्यकर्ता पर विश्वास कर उन्हें दो बार जिलाध्यक्ष की कमान व प्रदेश सचिव का दायित्व निभाने की जिम्मेदारी दी, कश्यप समाज की बेटी को उसके विवाह में घर आकर आशीर्वाद दिया जिसका पूरा रायकवार समाज दिल से उनका आभार व्यक्त करता है
इस दौरान के.के. सिंह 'मासब' (पूर्व जिला महासचिव), मीरा रायकवार ,अमित रायकवार (जिला महामंत्री, रायकवार समाज), नीतू रायकवार, लक्ष्मी रायकवार ज्योति रैकवार, मनीषा रिंकी रैकवार रितु रायकवार ,पिंकी रायकवार, संदीप वर्मा गुरु, संजय पाल, मोहर राठौर, गप्पू यादव، शिवम् गुर्जर, महिपत झा, सर्वेश पाल, अमित रायकवार, शशांक रायकवार, जीतू रायकवार, हरिओम पाल, शंकर रायकवार, धीरज रायकवार, छोटे लाल रायकावार, पप्पू रायकवार, भैयान, रानू, गफूर, छोटू सविता, लखन अहिरवार, शशिकांत राजपूत, गोलू यादव, रवि बादाम सिंह, नरेंद्र यादव, होती राजपूत, राज वंशकार, सुनील, छोटेलाल रायकवार, जीतू, कृष्णा यादव और हरिओम पाल महेंद्र रायकवार दिनेश रायकवार हर्ष कश्यप दीपक कश्यप रोहित कश्यप राहुल रायकवार रवि कश्यप जितेन्द्र अमरोख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No Previous Comments found.