कक्षा-3 के छात्रों का FLS सर्वे सफल, अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ मूल्यांकन,हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषयों में किया गया सर्वे
मऊरानीपुर : मऊरानीपुर क्षेत्र स्थित चिल्ड्रेनस एकेडमी स्कूल में शुक्रवार को एनसीईआरटी के निर्देशन में कक्षा-3 के समस्त छात्रों का FLS (Foundational Literacy and Numeracy) सर्वे सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। यह सर्वे हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित विषयों में विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक क्षमता का आकलन करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस सर्वे के दौरान शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनकी देखरेख में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। कार्यक्रम में एडी बेसिक शिक्षा अधिकारी झांसी मंडल जितेंद्र कुमार पाण्डेय, खंड शिक्षा अधिकारी मऊरानीपुर शंकरदयाल नामदेव, डायट प्रवक्ता बरुआसागर डॉ. मुकेश रोशन शुक्ला तथा डायट प्रशिक्षु बरुआसागर दीपेन्द्र कुमार पांचाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विवेक श्रीवास्तव, रवेंद्र यादव, संजना यादव, सरीन खान एवं नजमा खान ने सक्रिय भूमिका निभाई और छात्रों को सर्वे के दौरान मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की भी सहभागिता रही, जिससे विद्यालय और परिवार के बीच समन्वय का सकारात्मक संदेश देखने को मिला। उपस्थित अभिभावकों में कैलाश श्रीवास्तव, पूरन पारख, मोती श्रीवास्तव, शोमित कुशवाहा, सतीश विश्वकर्मा, अजीम अहमद, अजमेरी खान, गोलू, अंकिता शर्मा एवं संतोष श्रीवास्तव सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष सर द्वारा निभाई गई, जबकि प्रबंधक राजीव कुमार सिंह एवं अध्यक्ष श्री रामप्रकाश शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के सर्वे से बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन होता है और भविष्य में शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं। कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ और सभी अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्था की सराहना की।
रिपोर्टर - संतोष श्रीवास

No Previous Comments found.