जिला स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता का आयोजन

झांसी -  मल्लखम्ब एमेच्योर एसोसिएशन द्वारा 02 एवं 03 मई 2026 को जिला स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता का आयोजन द न्यू एरा पब्लिक स्कूल में किया जाएगा । यह प्रतियोगिता 12 वर्ष से कम बालक/ बालिका,14 वर्ष से कम बालक/ बालिका ,18 वर्ष से कम  बालक /बालिका,18 वर्ष के ऊपर बालक/ बालिका चार आयु वर्ग में रोप मल्लखम्ब और पोल मल्लखम्ब पर आयोजित की जाएगी ।

इसी प्रकार बालकों की 12 व 14 वर्ष पोल मल्लखम्ब और 18 वर्ष से कम व 18 वर्ष अधिक आयु वर्ग पोल मल्लखम्ब ,रोप मल्लखम्ब तथा हैंगिंग मल्लखम्ब पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ियों को द न्यू पब्लिक स्कूल स्थित मल्लखम्ब केन्द्र में अपना रजिस्ट्रेशन धीरज वर्मा के पास कराना होगा। प्रतियोगिता इंटरनेशनल मल्लखम्ब रेफरी बृजेश द्विवेदी के संचालन में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी मल्लखम्ब एमेच्योर एसोसिएशन के जिला  सचिव अनिल पटेल ने दी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.