विशेष टिकट जांच अभियान में 46 मामलों में ₹21,320 का जुर्माना वसूला गया

झांसी- मंडल रेल प्रबंधक,झांसी मंडल अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के दिशानिर्देश में आज दिनांक 11.04.2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–ललितपुर खंड पर विशेष टिकट जांच अभियान (Special Drive) चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत 22537, 11058, 01025, 22164 एवं 11077 ट्रेनों में सघन जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनबुक्ड लगेज ले जाने वाले, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले तथा गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 46 मामले दर्ज किए गए, जिनसे ₹21,320 का जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करना एवं रेलवे परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखना है।

आज इस चेकिंग अभियान में चेकिंग स्टाफ से मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक  एम एल एल मीणा , मुख्य टिकट निरीक्षक / झांसी अशोक कुमार त्रिपाठी , विनय कुमार ,मन्नू श्रीवास्तव, रघुबीर रजक प्रिय वर्मा,शालू खरे,भारती कुशवाहा, का मुख्य योगदान रहा ।

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, अनधिकृत रूप से सामान न ले जाएं तथा रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखें, अन्यथा नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.